रविवार, 21 नवंबर 2010

AZAD HIND STUDENTS ASSOCIATION (AHINSA)

  • आजाद हिंद स्टुडेंट्स एसोसिएसन (अहिंसा) की जरुरत क्यों -जानिए   छात्र राजनीती का अर्थ हिंसा,तोड़-फोड़,ठेकेदारी, कक्षा,का बहिष्कार और अपने ही गुरुजनों का असम्मान करना नहीं है |अधिकांशतः छात्र राजनीती के नकारात्मक पहलू से आम लोग वाकिफ हैं, जिसकी वजह से छात्र राजनीती बदनाम हुई है |राजनैतिक दल और इनके बड़े नेता विध्वंसक और नकारात्मक राजनीती के लिए छात्रों का इस्तेमाल करते रहें हैं ,और विश्वविद्यालय परिसर के छात्र राजनीती की कमान उन नेताओं के हाथों में होती है,जो दिल्ली ,लखनऊ  में बैठ कर अपने फायदे के लिए छात्र शक्ति का दुरूपयोग करते हैं |
  • अब आप सोचिये की छात्र राजनीती को बदनामी से कैसे उबारा जा सकता है |एवं छात्र शक्ति को रास्ट्र भक्ति के साथ जोडकर रोज़गार से कैसे जोड़ा जा सकता है |यह तभी हो सकता है जब छात्र राजनीती  की कमान विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ही हो और छात्र लोकतंत्र का गला घोटने वाला कोई हाई कमान न हो जिसके इशारे पर छात्र अपनी शक्ति का बेजा इस्तेमाल करते हों |
  • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्र जीवन में मेधावी छात्र होने के साथ -साथ एक महान देशभक्त भी थे ,जिन्होंने छात्र शक्ति को राष्ट्रभक्ति  के काम में  लगाया और राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने की प्रेरणा छात्रों को दी |आई सी एस  की परीक्षा में पास होने के वावजूद उनहोंने देश सेवा को प्राथमिकता दी और छात्रों में शिक्षा और बेहतर कैरियर को लेकर ऊर्जा का संचार किया |
  • नेताजी सुभाष चन्द्र के बिचारों एवं आदर्शों पर आधारित आजाद हिंद स्टुडेंट्स एसोसिएसन (अहिंसा) का गठन छात्र राजनीती को सकारात्मक दिशा देने एवं छात्रों को रोजगारोन्मुख बनाने के उदेश्य से किया गया है |अहिंसा छात्रों की शिक्षा ,सम्मान ,संस्कार, सुरक्षा और रोज़गार के लिए साँझा प्रयास करने का पक्षधर है |
  • अहिंसा नकारात्मक  राजनीती से छात्रों को बदनाम नहीं करना चाहता है | अहिंसा से जुड़ने के लिए आप अपनी सकारात्मक लोकतान्त्रिक सोच के साथ आमंत्रित हैं | इसकी जड़ें विश्वविद्यालय परिसर में ही है अहिंसा किसी राजनैतिक दल की कठपुतली नही है ,जिसे राजनेता अपने फायदे के लिए धर्म ,जाती का हवाला देकर इस्तेमाल करें | 
  • अहिंसा स्वतंत्र छात्र सन्गठन है,जो अपने से जुड़े छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति सतर्क है |अहिंसा सिर्फ काम पर भरोसा करना जानता है ,क्योंकि नेताजी सुभाष काम पर ही भरोसा करते थे |
  • आइये छात्र संगठन को गुंडागर्दी ,ठेकेदारी ,धर्म जाती से मुक्त कराने का संकल्प लें |छात्र राजनीती को बेहतर और स्वच्छ कर देश की राजनीती की दिशा बदलें ,साथ ही लगातार यह प्रयास करते रहें की किसी छात्र का नुकसान न हो ,उच्च शिक्षा से कोई छात्र वंचित न होने पाए और न ही छात्रों  का कैरियर बर्बाद हो |शिक्षा और रोज़गार राष्ट्रभक्ति के साथ हो तभी अहिंसा का उदेश्य पूरा होगा | बी एच यू के छात्र -छात्राएं आमंत्रित है ,अहिंसा ज्वाइन करें और छात्र राजनीती को सकारात्मक बनाएं ,छात्र शक्ति को राष्ट्र हित में लगायें |
  •  JOIN AHINSA (AZAD HIND STUDENTS ASSOCIATION)   
  • NANDAN MISHRA -07275745272
  • JYOTISH KUMAR-09598752613     

3 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. azadi kise achhi nahi lagati,
    chae wo sone ki janjir se jakara koyi pashu ho ya sone ke pinzare me kaid koyi pakshi,
    sabhi gulami k bediyo ko tod fekana chahate hai aur hum to sabse sambedanshil prani hain usme bhi yuva hain, to hume gulami kaise achhi lag sakti hai....

    BHU ka lagam BHU me hi rahega...

    JAY HIND

    जवाब देंहटाएं